लातेहार, मार्च 14 -- चंदवा प्रतिनिधि। सकल हिंदू समाज चंदवा के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय हाई स्कूल खेल स्टेडियम परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से होगी। इसके बाद 51 कुंडीय हवन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा कीर्तन भी किया जाएगा। वहीं सम्मेलन में बौद्धिक सत्र एवं प्रवचन का भी आयोजन रखा गया है। योजन समिति ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.