विराट हिंदू महासम्मेलन में जनजागरण का संकल्प
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल सिंह ने कहा कि संघ की स्थापना ऐसे समय हुई, जब देश स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा था। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का मानना था कि राष्ट्र की स्वतंत्रता, परम वैभव और सामाजिक समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए हिंदू समाज का संगठित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संघ की स्थापना हुई। विशिष्ट अतिथि धर्म जागरण मंच के प्रांत संयोजक योगेंद्र दत्त ने कहा कि स्वयंसेवक समाज परिवर्तन और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.