फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के 46वें आयोजन के अंतर्गत विराट संत सम्मेलन का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भागवत कथा में वृंदावन के रामगोपाल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति भाव और उनके परम भक्त उद्धव के संवाद का वर्णन किया। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। सम्मेलन की अध्यक्षता कर सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि गुरु का दिया हुआ मंत्र जीवन को सफल बनाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में गुरु अवश्य धारण करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद महाराज, स्वामी रामशरण दास महाराज, स्वामी प्रीतमदास महाराज, स्वामी निगमानंद, स्वामी नारायणानंद, स्वामी शिवानंद, स्वामी सच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.