बागेश्वर, दिसम्बर 8 -- राजकी जूनियर हाईस्कूल थापल के विराट कुमार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विधालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गोपाल प्रसाद प्रधानाध्यापक, प्रेमलता कांडपाल, जीवन गिरी, अंजू गुरुरानी ने खुशी जताई है। अन्य छात्रों से भी विराट से प्रेरणा लेने की अपील की है। उधर राजकीय जूनियर हाईस्कूल उड़खुली की प्रिया ने मेघावी छात्र वृत्ति उर्तीण कर विद्यालय का गौरव बढ़ावा है। इनकी इस उपल्बिध पर रेडक्रास के जिला सचिव आलोक पांडेय, डीएल वर्मा, प्रधानाध्यापक शंकर लाल, शिक्षक उमेश जोशी दीप चंद्र, निर्मला आर्या व एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र लाल ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...