बाराबंकी, जनवरी 13 -- मसौली। कस्बा स्थित बाबा रामशरण दास भगवत दास कुटी हनुमान मंदिर पर चल रही विराट रुद्र महायज्ञ में मगलवार को कलश स्थापना, गणेश पूजन व वेदी स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ में प्रयागराज से पधारे यज्ञ सम्राट स्वामी प्रमोदानंद जी महाराज द्वार वैदिक मंत्रों से आहुतियां कराई गईं। यह विराट महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा। जिसमें सुबह से शाम तक यज्ञ में आहुति दी जाएगी। यज्ञ सम्राट स्वामी जी बताया कि यज्ञ हवन करने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। इस महायज्ञ को करने के लिए हनुमान मंदिर परिसर में एक नई यज्ञशाला बनाई गई जो कि अपने में एक अलग ही आभा बिखेर रही है। इसमें यज्ञ करने वाले यजमानों का कहना है कि इस यज्ञशाला में यज्ञ करने से एक दिव्य शांति का आभास होता है। आज से यज्ञशाला में परिक्रमा शुरू हुई। जिसमें महिलाएं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.