पटना, नवम्बर 21 -- पूर्वी चम्पारण के चकिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के लिए 33 फीट ऊंचा और 33 फीट चौड़ा, 210 मीट्रिक टन वजनी ग्रेनाइट पत्थर का शिवलिंग बनकर तैयार हो गया है। तीन करोड़ में इसका निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में दस वर्षों से हो रहा था। सड़क मार्ग से 96 चक्का वाला ट्रक शुक्रवार को शिवलिंग लेकर बिहार के लिए चल दिया है। शिवलिंग का निर्माण कंपनी के विनायक वेंकटरमण ने बताया कि फरवरी 2026 तक यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में स्थापित हो जाएगा। शिवलिंग को महाबलीपुरम से पूर्वी चंपारण स्थित मंदिर परिसर में पहुंचने में 20 से 25 दिन का समय लगने की उम्मीद है। रास्ते में कई शहरों में श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.