मोतिहारी, मई 16 -- कल्याणपुर, निसं। कल्याणपुर के कैथवलिया में स्थित विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के पास साल के अंत तक नंदी भगवान स्थापित हो जाएंगे। इस बार सावन में रूद्राभिषेक की भी व्यवस्था होगी। हालांकि रूद्राभिषेक लिए पहले बुकिंग करानी होगी। बुकिंग के अनुसार ही रूद्राभिषेक के लिए समय का स्लॉट मिलेगा। उक्त बातें विराट रामायण मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने आचार्य किशोर कुणाल साधु सेवा सदन कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही।

निर्माण कार्य की प्रगति उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर में ग्राउंड लेवल तक काम पूरा हो गया है। भव्य और विशाल नंदी का निर्माण होगा। नंदी की मूर्ति का निर्माण कराने के लिए अयोध्य...