गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी विराट जायसवाल को भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम में बतौर कप्तान चयनित किया गया है। अंडर 23 की टीम राजकोट में 12 से 15 अक्तूबर, 2026 तथा बोकारो में 19 से 22 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित होने वाली कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में प्रतिभाग करेगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के विशाल पांडेय भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेटर विराट जायसवाल एवं टीम मैनेजर विशाल पांडेय की इस उपलब्धि पर महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, क्रिकेट/सचिव राहुल गुप्ता, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, क्रिकेट/कोच रंजीत यादव तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

हिंदी...