गंगापार, जून 3 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समाज में वैचारिक जागरूकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर आगामी 14 जून 2026, रविवार को "विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद" का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का आयोजन बायोवेद रिसर्च संस्थान, भगौतीपुर, श्रृंगवेरपुर धाम में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी का उद्देश्य समाज में सकारात्मक चिंतन, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के पूर्व सचेतक एवं पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उपस्थित रहेंगे और अपने विचारों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...