नई दिल्ली, मई 27 -- विराट कोहली आईपीएएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में हैं। आईपीएल इतिहास में वह छठी बार एक सीजन में 600 रन पूरे किए हैं। 2023 से तो वह लगातार हर सीजन में ये कारनामा किए हैं यानी लगातार 4 बार। इसके बाद भी प्लेऑफ में उनका रिकॉर्ड कमजोर है। 10 साल से वह आईपीएल प्लेऑफ में फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं। इस सीजन में अभी उनके पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है। फाइनल में क्या वह इस सूखे को खत्म कर पाएंगे? आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 में विराट कोहली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्के जड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके जड़े। इनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी 28 गेंदों में 43 रन बनाए। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 वि...