नई दिल्ली, जुलाई 7 -- सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी और सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दिग्गज नोवाक जोकोविच की ख्वाहिश भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली से मिलने की है। वे भारत में आकर विराट कोहली की मेजबानी में पूरा देश घूमना चाहते हैं। नोवाक विराट के साथ क्रिकेट और टेनिस खेलना चाहते हैं। इसके बारे में उन्होंने विंबलडन में बताया है, जहां वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। तीन जीत के बाद वह एक बार फिर से ग्रैंड स्लैम विजेता बन सकते हैं। जियोस्टार से बात करते हुए नोवाक जोकोविच ने कहा, "मेरी बहुत सी विरासत इस बात पर बनी है कि मैंने विंबलडन में क्या हासिल किया है। मैंने यह कई बार कहा है और मैं हमेशा इस बारे में खुलकर बात करता रहा हूं। यह वह टूर्नामेंट था, जिसे जीतने का मैंने बचपन में सपना देखा था। मैं हमेशा यहां अच्छा करना...