नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार लय में हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में छह मैचों में 246 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वह दो बार फिफ्टी से चूके है। उन्होंने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 28 गेंदों में 46 रन बटोरे। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में आठ बाउंड्री ठोकी। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वह जारी सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरआर) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़ा है।वैभव सूर्यवंशी ने 44 बाउंड्री जमाई सूर्यवंशी ने अभी तक 44 बाउंड्री जमाई हैं। उन्होंने 24 चौके और 20 सिक्स लगाए हैं। कोहली दूसरे...