नई दिल्ली, मई 21 -- गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन आज जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने दो बड़े मिशन होंगे। पहला ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में नंबर-1 बनना, दूसरा वीरेंद्र सहवाग जैसे लीजेंड खिलाड़ी की लिस्ट में अपनी जगह बनाना। साई सुर्दशन ने आईपीएल 2026 में अभी तक खेले 13 मैचों में 46.17 की औसत और 157.83 के स्ट्र्राइक रेट के साथ 554 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल चौथे पायदान पर हैं। साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में लगातार चार पारियों में चार अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। आज उनके पास अर्धशतकों का पंजा खोलने का मौका है। यह भी पढ़ें- GT की नजरें टॉप-2 पर, CSK के पास आखिरी मौका; एक नजर पिच रिपोर्ट परआईपीएल 2026 ऑरेंज कैप ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन के ऊपर तीन खिलाड़ी - सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्ल...