विराट कोहली लास्ट, सौरव गांगुली टॉप 3 में नहीं; आकाश चोपड़ा ने चुने भारत के 5 बेस्ट वनडे कप्तान
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने पसंदीदा भारत के टॉप 5 वनडे कप्तान चुने हैं। उनकी इस लिस्ट में विराट कोहली लास्ट हैं जबकि सौरव गांगुली टॉप 3 का हिस्सा नहीं हैं। कोहली ने 95 वनडे मैचों में भारत की कप्तान संभाली, जिसमें 65 जीते और 27 गंवाए। एक टाई रहा और दो मैच का रिजल्ट नहीं निकला। उनकी अगुवाई में भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती। उन्होंने आखिरी बार 2021 में इस फॉर्मेट में कप्तानी की थी। 38 वर्षीय कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।गांगुली ने कितने वनडे में कप्तानी की? आकाश ने गांगुली को अपनी लिस्ट में चौथे पायदान पर रखा है। गांगुली ने 1995 से 2005 के दौरान 146 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम की बागडोर संभाली। भारत ने 76 मैच जीते औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.