नई दिल्ली, जून 16 -- प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने मंगलवार को 2026 की खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। मैगजीन ने सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली या भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अपनी लिस्ट में जगह नहीं दी। भारत से स्मृति मंधाना को इसमें शामिल किया गया है। वह सूची में जगह पाने वाली एकमात्र भारतीय हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और उपकप्तान मंधाना ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक अर्धशतक (34) जड़ने वाली प्लेयर हैं। वह इस फॉर्मेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन (4401) बनाने वाली क्रिकेटर हैं। वह वनडे में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय हैं। 29 वर्षीय मंधाना इन दिनों महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही हैं।लिस्ट में मेसी से लेकर बावुमा तक टाइम मैगजीन की सूची...