नई दिल्ली, जून 2 -- IPL 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के पास एक ऐसा लकी खिलाड़ी था, जिसके रहते टीम एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 6 मुकाबले जीतने में सफल रही। यह विराट कोहली या रजत पाटीदार नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी थे। जैकब डफी ने आईपीएल 2026 में जिस भी मैच में हिस्सा लिया, उस मैच में आरसीबी को जीत ही मिली। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है, जब कोई खिलाड़ी इतना लकी रहा है। दरअसल, जैकब डफी ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए कुल 6 मैच खेले। इनमें फाइनल मैच भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन सभी मैचों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है, जिनमें जैकब डफी ने हिस्सा लिया है। इस तरह वह इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे लकी प्लेयर साबित हुए। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में कम से कम 5 मैच खेलने व...