नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- टी20 क्रिकेट में भारत के सुपरास्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम अनेक दमदार रिकॉर्ड्स हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेसनल से संन्यास ले चुके और अब भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। हालांकि, कोहली आईपीएल में टी20 क्रिकेट खेलते हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी सबसे छोटे फॉर्मेट में गजब की छाप छोड़ी। वह अकेले दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते थे। अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर राशिद खान से जब सर्वकालिक महान टी20 क्रिकेटर चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कोहली या डिविलियर्स पर अपनी पसंद की मुहर नहीं लगाई। राशिद की नजर में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे महान T20 क्रिकेटर हैं। बुमराह ने 2013 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह तब से एमआई का हिस्सा है...