नई दिल्ली, मई 26 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मंगलवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फैंस को पैसा वसूल मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जरुरत से ज्यादा विराट कोहली पर निर्भर ना रहने की सलाह दी है। बेंगलुरु और गुजरात के बीच जारी सीजन में दो भिड़ंत हो चुकी है, जहां पर एक बार रजत पाटीदार की टीम ने बाजी मारी तो वहीं दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल की टीम ने मुकाबला जीता। दोनों टीमों ने ही 9-9 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में हैं। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 50.63 के औसत से 557 रन बनाए हैं। वह टीम के लिए सबसे ज्य...