विराट कोहली ने IPL 2026 में 600 रन बनाकर रचा इतिहास, क्रिस गेल और केएल राहुल छूट गए पीछे
नई दिल्ली, मई 26 -- विराट कोहली अपने करियर के उस चरण में है, जब वह मैदान पर उतरते हैं तो अक्सर कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते या तोड़ते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 में 25 गेंदों में 43 रन जुटाए। उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। कोहली ने अपनी पारी के दौरान सीजन में 600 रन कंप्लीट किए और इतिहास रच डाला। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा लगातार 600 प्लस रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने लगातार चार बार यह कारनामा अंजाम दिया है। कोहली ने 2023 में 14 मैचों में 639, 2024 में 15 मुकाबलों में 741, 2025 में 15 मैचों में 657 रन बटोरे। वहीं, कोहली जारी सीजन में 15 मैचों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.