विराट कोहली ने 9वीं बार पार किया 500 रनों का पहाड़, इरफान पठान ने की तारीफ
नई दिल्ली, मई 17 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 में भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह जारी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल के 19वें सीजन में विराट कोहली ने 13वें मैच में 500 से अधिक रन बना लिए हैं। धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान उन्होंने आईपीएल में नौवीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने शतक भी लगाया है।नौवीं बार 500 पार विराट कोहली ने धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में 37 गेंद में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। विराट कोहली ने नौवीं बार आईपीएल के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.