नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारत के सुपरास्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने करियर के उस चरण में हैं, जब भी वह मैदान पर उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता या टूटता है। कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला। वह तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी पारी में 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 15 हजारी बन गए। कोहली वनडे में यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे प्लेयर हैं। उन्होंने वनडे में सबसे तेज 15 हजारी बनने का कारनामा अंजाम दिया है। कोहली ने 333 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया। महान बल्लेबाज सचिन ने 377 पारियों में 15 हजार रन कंप्लीट किए थे। सचिन वनडे में सर्वाधिक रन (18426) बनाने वाले क्रिकेटर हैं। बता दें कि कोहली के नाम वनडे इतिहास में आठ ...