नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर 15 साल का सूखा समाप्त कर दिया है। उन्होंने यहां पहली बार पचास प्लस स्कोर बनाने का कमाल किया है। वह पिछली 9 पारियों में पिफ्टी नहीं जड़ पाए थे। 37 वर्षीय कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, भारत को लॉर्ड्स वनडे में 27 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इंग्लैंड के 387/3 के जवाब में भारत ने 360/7 का स्कोर बनाया। इंग्लैंड टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।कोहली 2011 में पहली बार लॉर्ड्स में खेले कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने सितंबर 2011 में पहली बार लॉर्ड्स में वनडे मैच खेला था। उन्होंने तब इंग्लैंड के खिलाफ 16...