नई दिल्ली, जनवरी 19 -- इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। भारतीय टीम भले ही 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 रनों से हार गई, लेकिन कोहली ने 124 रनों की जुझारू पारी खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां शतक पूरा कर लिया। शुभमन गिल की कप्तानी में खेले गए इस सीरीज के निर्णायक वनडे में कोहली ने मुश्किल परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर भारतीय उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा था। हालांकि, 124 के निजी स्कोर पर उनके आउट होते ही भारत की जीत की संभावनाएं खत्म हो गईं, लेकिन इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 2026 में भी कोहली का बल्ला रनों के लिए उतना ही भूखा है। वैसे तो विराट कोहली अपने करियर के शुरुआत से अब तक लगातार बेहतर फॉर्म में रहे ह...