नई दिल्ली, मई 14 -- विराट कोहली यूं ही किंग नहीं कहलाते। 37 साल की उम्र में भी क्रिकेट को लेकर उनका जुनून और रनों को लेकर उनकी भूख वैसी ही है जैसे 18 की उम्र में थी। आईपीएल 2026 में बुधवार को केकेआर की खिलाफ आरसीबी की 6 विकेट की जीत के हीरो किंग कोहली ने आईपीएल इतिहास का नौंवा शतक जड़ा। लगातार दो डक के बाद चेज मास्टर के अवतार में दिखे। पारी के दौरान दुनिया में सबसे तेज 14000 टी20 रन का रिकॉर्ड बनाया। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर उनकी इस शतकीय पारी की मुरीद हो गए हैं। कहा है कि विराट कोहली की ये पारी याद दिलाती है कि वह कितना महान हैं। जब आईपीएल में नई पीढ़ी का शोर है तब उन्होंने दिखा दिया कि अभी हूं मैं।केकेआर के खिलाफ शानदार थे कोहली: गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' शो के जियो स्टार एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की ...