नई दिल्ली, मार्च 20 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (आरसीबी) से भिड़ंत होगी। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने 2025 में आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत से आरसीबी का हिस्सा हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक फ्रेंचाइजी की ओर से सभी सीजन में खेलने वाले इकलौते प्लेयर हैं। 37 वर्षीय कोहली की आरसीबी के प्रति वफादारी के मोहम्मद कैफ कायल हैं। उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि स्टार बल्लेबाज को ना जाने कितने ऑफर मिले होंगे पर उन्होंने आरसीबी का साथ नहीं छोड़ा। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''विराट कोहली ने 17 साल ट्रॉफी का इंतजार किया। वह एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेल...