नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- विराट कोहली का शुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होता है। वह अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। कोहली के खाते में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 15 हजार रन कंप्लीट करने वाले प्लेयर हैं। उन्हें 'चेज मास्टर' कहा जाता है। हालांकि, कोहली से जब दुनिया का अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार करने के लिए कहा गया तो भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर ने खुद को नहीं चुना। उन्होंने 7 दिग्गजों की अलग-अलग खूबियों को लेकर ड्रीम प्लेयर बनाया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का नाम नहीं लिया।सहवाग का इस शॉट के लिए जिक्र 37 वर्षीय कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट बल्लेबाज तैयार किया। उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव शॉट के लिए बिना कि...