नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 86वां शतक है। वनडे में उनके कुल शतकों की संख्या 55 हो गई है। उन्होंने 30 शतक टेस्ट में जड़े हैं और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकीय पारी खेली है। रविवार को तिरुवंतपुरम में खेल जा रहे इस मुकाबले में विराट कोहली ने शुरू में संयमित अंदाज में खेला लेकिन आखिर में आक्रामक नजर आए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ शानदार साझेदारी की। विराट कोहली इस मैच में तूफानी अंदाज में नजर आए। उन्होंने सिर्फ 74 गेंदों में शतक जड़कर एक बार फिर दुनिया को अपनी काबिलियत और बादशाहत का परिचय दिया है। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और 6 छक्के लगाए। खास बात यह है कि उन्होंने शतक भी छक्का जड़कर ही पूरा किया। विराट कोहली ने इस मु...