विराट कोहली ने इस लिस्ट में भी सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, 80 रन बटोरते ही बन जाएंगे नंबर-1
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का जब भी बल्ला चलता है तो वह नए-नए कारनामे अंजाम देते हैं। कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके हैं। उन्होंने अब सचिन को एक और लिस्ट में पछाड़ दिया है। कोहली भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह गुरुवार को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद सचिन से आगे निकले। उन्होंने 66 गेंदों में 8 चौकों की बदौलत 65 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 78वां अर्धशतक है। कोहली इंग्लैंड के विरुद्ध 40 वनडे पारियों में 40.75 के औसत से 1467 रन बना चुके हैं। सचिन ने इंग्लैंड के सामने 37 वनडे पारियों में 1455 रन जुटाए। उनका औसत 44.09 का रहा।80 रन बटोरते ही बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.