नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर विराट कोहली दो बार और शून्य पर आउट हो जाते हैं तो वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। शुक्रवार 13 नवंबर को विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा 42वीं बार था, जब विराट के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला। रन मशीन और चेज मास्टर कहे जाने वाले विराट कोहली पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। विराट कोहली भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे ऊपर जहीर खान हैं, जो बल्लेबाजी के लिए फेमस नहीं थे। उन्होंने अपने करियर में 43 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटने का रास्ता नापा था। वहीं, विराट कोहली ऐसा 42 बार कर चुके हैं। दो ...