नई दिल्ली, अगस्त 1 -- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में 900 रेटिंग्स पार की। वह इसी के साथ उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की। इस लिस्ट में विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों समेत अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद हैं। ईशान किशन फिलहाल 916 की रेटिंग के साथ मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने का यह इनाम मिला, वह सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। आईए एक नजर उन भारतीय बल्लेबाजों पर डालते हैं जिन्होंने आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की। यह भी पढ़ें- कौन हैं रुमेश पथिरागे? ...