नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में खेलने के बाद अब पूरी तरह फिट नहीं हैं और अब एक नए रोल में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे। कोहली आईपीएल के इतिहास में पहली बार इम्पैक्ट सब्सिट्यूट के रूप में मैदान पर आए। कोहली इस मैच में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आए और 49 रन की दमदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर जोश हेजलवुड ने अपडेट दी है। विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान के टखने में चोट लग गई थी और इस वजह से उन्होंने उस मैच में फील्डिंग नहीं की थी और फिर अगले मैच में इम्पैक्...