नई दिल्ली, मई 18 -- आईपीएल 2026 में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़े उलटफेर हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली और केएल राहुल ने आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए छलांग लगाई है। रविवार दोपहर को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने 37 गेंद में 58 रनों की पारी खेली और इसके साथ में ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए। रविवार को ही रात में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42 गेंद में 56 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप की लिस्ट में खुद को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया। ऑरेंज कैप की सूची में टॉप-10 में कौन-कौन से बल्लेबाज हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। यह भी पढ...