नई दिल्ली, जून 1 -- विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 का खिताब जीताने में नायक रहे। पूरे सीजन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। फाइनल में भी उनका बल्ला जमकर बोला। 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेज मास्टर विराट कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें इस मैच विनिंग नॉक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह पहला मौका नहीं था जब कोहली ने किसी खिताब मुकाबले में ऐसी दमदाार पारी खेली हो, मगर उन्होंने आईपीएल 2026 में विनिंग शॉट लगाकर अपना 19 साल पुराना सपना पूरा किया। इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने मैच के बाद किया है। यह भी पढ़ें- IPL Prize Money: RCB-GT की हुई बंपर कमाई, वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, "यह वो चीज है जिसका आप सपना देखते हैं। मैंने इस पल के बारे में कई बार सो...