विराट कोहली को काफी रास आता है गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलना; क्या फाइनल में करेंगे कमाल?
नई दिल्ली, मई 31 -- आईपीएल 2026 के फाइनल में 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और 2022 के चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच टक्कर होने जा रहा है। मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमें अब तक एक-एक बार खिताब जीती हैं और दोनों की ही कोशिश इस बार खिताबी दुक्की लगाने की होगी। आरसीबी की बल्लेबाजी का दारोमदार जिन बल्लेबाजों पर सबसे ज्यादा होगा, उनमें विराट कोहली का नाम प्रमुख है। किंग कोहली के बल्ले से इस सीजन में भी खूब रन बरसे हैं। उन्हें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलना खूब रास आता है। उनका प्रदर्शन इसकी गवाही देता है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाजों की बात होगी तो विराट कोहली के बिना इस तरह की हर लिस्ट अधूरी होगी। कोहली ने आईपीएल में जीटी के खिलाफ अब तक 9 मैचों में 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.