नई दिल्ली, जुलाई 25 -- ऑस्ट्रेलिया स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने आखिरकार आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली के साथ हुए हैंडशेक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। आरसीबी वर्सेस एसआरएच मैच के दौरान जब विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे तो हेड और उनके बीच कहा सुनी हुई थी। मामले ने तूल उस समय पकड़ी जब कोहली ने मैच के बाद हेड से हाथ नहीं मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर हेड की पत्नी के साथ गाली-गलौच भी हुई थी। जब कैमरे में कैद हुआ कि कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिला तो बातें होने लगी कि दोनों के बीच अनबन है। हालांकि, हेड ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सुलझाने के लिए कोई मुद्दा नहीं था। यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर की नजरें 88 साल पुराने रिकॉर्ड पर, टॉस जीतते ही रचेंगे इतिहास हेड ने कोड स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे नहीं लगता कि पैच ओवर करने जैसा कुछ है। बस यही है। हां। ...