नई दिल्ली, जनवरी 6 -- मिस्टर बीस्ट का नाम तो आपने सुना ही होगा। वही जिन्हें यूट्यूब की दुनिया का बेताज बादशाह कहा जाता है। लोग तो उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर भी कहते हैं। अमेरिका का ये मशहूर यूट्यूबर किंग कोहली को अपने वीडियो में लाना चाहता है। उन्होंने दूसरी बार विराट कोहली से सार्वजनिक तौर पर गुजारिश की है। कहा है- मैं आपके साथ फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मिस्टर बीस्ट का असली नाम जेम्स स्टिफन डोनाल्डसन है। वह चैलेंज पर आधारित अपने वीडियो के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में भारतीय न्यूज चैनल एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कोहली के साथ काम करने की इच्छा जताई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी इस हसरत का इजहार किया है। पिछले साल उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, 'विराट कोहली, कैसे न कैसे करके आपको एक वी...