नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। फैंस को एक बार फिर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। नए सीजन से पहले हम आपके लिए तरह-तरह के रिकॉर्ड लेकर आ रहे हैं। आज इस कड़ी में चौके-छक्कों यानी बाउंड्री से जुड़ा दिलचस्प रिकॉर्ड हाजिर है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में सात भारतीय हैं। हालांकि, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इकलौते प्लेयर हैं जिन्होंने आईपीएल में एक हजार बाउंड्री का आंकड़ा छुआ है।क्या कोहली के नायाब क्लब में रोहित की होगी एंट्री? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली ने 267 आईपीएल मैचों में 1062 बाउंड्री ठोकी हैं। उनके बल्ले से 771 चौके और 291 सिक्स निकले हैं। कोह...