नई दिल्ली, मई 23 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए, इसके बावजूद वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। एसआरएच ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली महज 15 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि जाते-जाते वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है मेंस टी20 सबसे ज्यादा 50 प्लस पार्टनरशिप में शामिल होने वाले बल्लेबाज का। 256 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने महज 3.4 ओवर में ही 50 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 4.3 ओवर में 60 रनों की साझेदारी हुई। मेंस टी20 क्रिकेट में यह 211वां मौका...