नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2026 में अपनी तीसरी हार का सामना बुधवार, 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एलएसजी की टीम चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर भी 146 रन ही बना पाई। यहां आरसीबी के गेंदबाजों की भी तारीफ बनती है, जिन्होंने कसी हुई गेंदबाजी कर लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया। हालांकि 147 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए लखनऊ ने एक ऐसी बड़ी गलती की, जिसे कहा जा सकता है कि यही उनकी हार की वजह भी बनी। यह भी पढ़ें- इसकी कीमत चुकाई; निकोलस पूरन ने खोले LSG के पत्ते, बताया क्यों हार रही है टीमLSG के पास पहले ही ओवर में था विराट कोहली को आउट करने का मौका मोहम्मद शमी ने आरसीबी के खिलाफ पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर से कुल 6 ...