नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- विराट कोहली के लिए 2026 का न्यूजीलैंड दौरा उम्मीद के मुताबकि नहीं रहा। 2027 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में कीवी गेंदबाजों ने क्रिकेट के किंग के नाम से मशहूर दाएं हाथ के बल्लेबाज को खूब परेशान किया। अगर पहले मुकाबले में उनके द्वारा 51 गेंदों में खेली गई 74 रनों की पारी को छोड़ दिया जाए तो पूरी सीरीज में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई। वे इस अर्धशतकीय पारी के अलावा सीरीज में एक भी बार दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। इस प्रदर्शन के साथ विराट कोहली के करियर में एक और 'दाग' लग गया। चांदी जैसे चमकते उनके वनडे करियर में कुछ बुरे रिकॉर्ड भी हैं, जिनमें से एक अनचाहा रिकॉर्ड यह भी दर्ज हुआ है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड सीरीज में तीन बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया। इससे पहले विराट क...