नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। इस बीच एक नया और दिलचस्प मामला उनसे जुड़ा हुआ सामने आया है। कथित रूप से विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जर्मन इंफ्लुएंसर की फोटो को लाइक कर दिया है। यहां तक कि इंस्टाग्राम ने भी उस फोटो को अच्छी खासी रीच देकर भारतीय फैंस तक पहुंचा दिया है, जहां फैंस ने विराट कोहली के ही मजे ले लिए हैं। दरअसल, जर्मनी की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर लिजलाज की एक फोटो पर विराट कोहली का लाइक दिखा रहा है। गुरुवार 16 अप्रैल की रात को रेडिट और इंस्टाग्राम यूजर्स ने दावा किया कि क्रिकेटर ने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज की इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक बोल्ड फोटो को लाइक किया था। यह बात तेजी स...