नई दिल्ली, मार्च 31 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है। खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के बारे में बखूबी पता है। विराट कोहली को लेकर उन्होंने कहा कि वह किसी भी पीढ़ी में पैदा होते तो महान खिलाड़ी ही होते। आरसीबी ने 2025 में 18 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता था और पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में क्रुणाल प्लेयर ऑफ द मैच थे जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये थे। आरसीबी ने मैच छह रन से जीता था। क्रुणाल ने टीम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, 'मेरा मानना है कि इस साल अधिक ठहराव आया है। पिछले साल यह नयी टीम थी और सभी एक दूसरे को समझ रहे थे। इस साल खिलाड़ियों को अपनी भूमिका, एक दूसरे की ताकत और कमजोरी बखूबी पता है।' यह भी पढ़ें- वैभव...