नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने T20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया है। खास बात ये है कि बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है और विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी किया है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी बाबर आजम ने एक इतिहास रच दिया है। वे PSL में सबसे पहले 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। बाबर आजम ने बुधवार 15 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान बाबर आजम के रनों की संख्या पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 के पार पहुंच गई। इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले न तो किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.