विराट कोहली का लाइव मैच में मूड हुआ खराब, ये चीज फेंक रहे थे बच्चे; वीडियो वायरल
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे शनिवार को वेलिंगटन के मैदान पर खेला गया। भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का लाइव मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें बच्चों की हरकत से उनका मूड खराब हो गया। दरअसल, कोहली जब बाउंड्री के नजदीक फील्डिंग कर रहे थे तो कुछ बच्चे उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए बेकरार थे। एक फैन ने मैदान पर प्लास्टिक का एक छोटा बैट फेंका। कोहली फैन के बर्ताव से नाखुश दिखे। उन्होंने बैट उठाया और बाउंड्री के बाहर फेंक दिया। 38 वर्षीय कोहली ने बैट उठाते समय दर्शकों को ऐसे बर्ताव नहीं करने का इशारा किया।कोहली का वेलिंगटन वनडे में बल्ला नहीं चला कोहली ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वेलिंगटन में बल्ला नहीं चला। वह दूसरे वनडे में 7 गेंदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.