नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को गुवाहाटी में आईपीएल 2026 का 16वां मैच होने वाला है। इस मैच में सबसे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा देखने को मिलने वाला है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। कोहली शानदार फॉर्म में हैं लेकिन आकाश ने कहा है कि रॉयल्स के खिलाफ उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा सकता है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के खिलाफ कोहली के आंकड़े अच्छे नहीं है और रियान पराग बेंगलुरु के पूर्व कप्तान के खिलाफ संदीप को गेंद थमाएंगे। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान ने तीन मु...