नई दिल्ली, मई 14 -- विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 14000 रन का आंकड़ा पार किया। वहीं इससे पहले आईपीएल में वह 9000 रन का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं, इनमें से 4000 से अधिक रन उन्होंने चेज करते हुए बनाए हैं। केकेआर के खिलाफ रनचेज के दौरान कोहली की पारी के फैन पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग भी हो गए। सहवाग ने कहा कि कोहली का दिमाग चेज करते हुए चाचा चौधरी से भी तेज चलता है। वहीं उन्होंने चेज करते हुए 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं, एक आम खिलाड़ी को ऐसा करने में 10 साल से भी ज्यादा का समय लग जाएगा। यह भी पढ़ें- एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा.9वें IPL शतक के बाद क्यों इमोशनल हुए विराट कोहली? वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से कहा, "चेज करते हुए विराट कोहली का दिमाग च...