विराट कोहली कप्तान नहीं हैं, मगर. इंग्लैंड के क्रिकेटर ने बता दी RCB की टीम मीटिंग की ये बात
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली कई साल पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं। भले ही वह आरसीबी के कप्तान नहीं हैं, लेकिन फिर भी सबसे बड़े लीडर टीम के हैं। ये बात इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने कही है, जो आरसीबी का 2026 में हिस्सा रहे हैं और विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं। बेथेल ने यह भी कहा है कि फैंस उनके लिए क्रेजी हैं। दोनों साथ में जब बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे तो हर कोई कोहली-कोहली चिल्ला रहा था। द सुपर ओवर पॉडकास्ट में जैकब बेथेल ने विराट कोहली को लेकर कहा, "मैदान के बाहर, वह बहुत शांत इंसान हैं - उनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है, जब मैं वहां था तब वह कैप्टन नहीं थे, लेकिन टीम में वह एक बहुत बड़े लीडर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.