विराट कोहली और रोहित शर्मा ने खींचा हाथ, फिर भी नहीं रुके टीम इंडिया के धुरंधर, सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। एक तरफ रोहित शर्मा ने 21 गेदों में 11 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने केवल 6 गेदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 16 रन बनाए। हालांकि, इनके ना चलने के बावजूद टीम इंडिया ने 259 रनों के लक्ष्य को 46वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के चले वनडे क्रिकेट में जीत हासिल करना भारतीय टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंकड़े कहते हैं कि 2016 के बाद यह केवल दूसरी बार है, जब भारत ने वनडे क्रिकेट में 250 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तब जीत हासिल की है, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसी ने भी 50 रन नहीं बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.