नई दिल्ली, मार्च 9 -- संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहे गए सुपर 8 के आखिरी मैच में 97 रनों की पारी खेली, फिर 89 रनों की पारी सेमीफाइनल में खेली और फाइनल में भी यही स्कोर उन्होंने किया। महज 5 मैच खेलकर वह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल हो गए। इसकी वजह से पूर्व भारतीय स्पिनर और टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले ने सैमसन की तारीफ की है। सैमसन को कुंबले ने विराट और रोहित का कॉम्बो करार दिया है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है। कुंबले ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संजू सैमसन कोहली की तरह पारी को संभाल सकता है और पावरप्ले में बॉलिंग का सामना करने की काबिलियत भी रखता है, जिसमें रोहित शर्मा माहिर थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान, कुंबले ने सैमसन की बै...