नई दिल्ली, मार्च 16 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में विराट कोहली और क्रिस गेल की ओपनिंग जोड़ी शामिल है। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए लंबे समय तक ओपनिंग की है। हालांकि, आईपीएल 2026 में विराट-गेल की जोड़ी से भी ज्यादा खतरनाक एक जोड़ी है। उसका नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बताया है। IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के पास अब तक का सबसे खतरनाक बैटिंग लाइनअप है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा से लेकर उनके निचले क्रम तक, टीम में पावर-हिटर्स भरे हुए हैं। वे किसी भी दिन 250 प्लस बना सकते हैं। IPL के नए सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से भिड़ना है। टूर्नामेंट और इस मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर चेते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.